News

कोरोना का क़हर : एम.एल.सी सुनील कुमार सिंह का निधन

कोरोना का क़हर बिहार में लगातार जारी है, इसके चपेट में आम और ख़ास दोनो आ रहे हैं। इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर पटना एम्स से आ रही है जहाँ दरभंगा स्थानीय निकाय से निर्वाचित भाजपा विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। करीब 65 साल के सुनील बिहार के पहले ऐसे नेता और एमएलसी हैं जिनकी माैत काेराेना से हुई। वह कोरोना संक्रमित भी थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री बोले कि सुनील कुमार सिंह काफी लोकप्रिय थे। वो अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों में आदर और सम्मान पाये थे। सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष अभिरुचि थी।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी सुनील कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। उनकी मौत से भाजपा परिवार और व्यक्तिगत तौर पर मैं मर्माहत हूं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शुभचिंतकों, समर्थकों व परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित

रात करीब पाैने नाै बजे सुनील सिंह ने आखिरी सांस ली। वे दरभंगा के रजवा गांव के रहने वाले थे।

झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल समेत 1412 नए कोरोना संक्रमित

Leave a Reply