Documentary

Rajgir Khel Parisar | Rajgir Sports Complex

Rajgir Khel Parisar | Rajgir Sports Complex

Rajgir Khel Parisar | Rajgir Sports Complex | Rajgir International Cricket Stadium राजगीर की पहाड़ियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच राजगीर इंटरनेशनल स्पोर्ट अकादमी बिहार को खेलों के मानचित्र पर एक नया स्थान दिलाने के लिए तैयार है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस अकादमी में विश्व-स्तरीय सुविधाएं विकसित की गई हैं जो बिहार के युवा प्रतिभाओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करेगी।

19 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले राजगीर इंटरनेशनल स्पोर्ट अकादमी बिहार के खेल जगत को नया आयाम देगी और भारत के खेल मानचित्र पर एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगी। इस महान परियोजना को साकार करने के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने 740 करोड़ रुपए की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसने इस अकादमी को एक विश्व-स्तरीय खेल संस्थान बनाने में मदद की है।

राजगीर इंटरनेशनल स्पोर्ट अकादमी में छः विशाल खेल हॉल हैं, जिनका कुल निर्मित क्षेत्र 31482 वर्गमीटर हैं, जो कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, कबड्डी, जूडो और ताइक्वोंडो  जैसे खेलों के लिए बनाए गए हैं। सभी खेल हॉलों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

इनके अलावा खेल हॉल के दोनों ओर आउटडोर खेल मैदान भी बनाए गए हैं, यहाँ खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय फुटबॉल मैदान है, ईसमें खिलाड़ी अपनी टीम के साथ खेल का आनंद ले सकते हैं और अभ्यास भी कर सकते हैं, हॉकी मैदान में खिलाड़ी अपनी गति और सटीकता का प्रदर्शन कर सकते हैं, ट्रैक एन फील्ड, यहां खिलाड़ी अपनी गति और दूरी का परीक्षण कर सकते हैं, आउटडोर साइक्लिंग वेलोड्रोम में खिलाड़ी अपनी साइक्लिंग कौशल को निखार सकते हैं,

इनके अलावा बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट भी हैं, यहां खिलाड़ी अपनी सटीकता और रणनीति का प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही स्विमिंग पूल में खिलाड़ी अपनी तैराकी कौशल को निखार सकते हैं। इन सभी खेल मैदानों में पर्याप्त संख्या में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

अकादमी में अधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों के रहने के लिए 32413 वर्गमीटर में आधुनिक सुविधाएं से युक्त आवासीय परिसर तथा महिला और पुरुष छात्रावास का निर्माण किया गया है। यहाँ निर्मित सभी भवन भूकम्प ज़ोन पाँच और ग्रीन बिल्डिंग के मानकों के अनुसार है।

राजगीर इंटरनेशनल स्पोर्ट अकादमी न केवल खेलों के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के लिए भी एक मॉडल है। यहाँ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, वर्षा जल संचयन के लिए रीचार्ज पीट और रौशनी के लिए सोलर लाइट, ईलेक्ट्रिक सब स्टेशन और जेनरेटर रूम भी हैं। राजगीर इंटरनेशनल स्पोर्ट अकादमी में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल और स्थायी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निर्मित भवनों पर सौर प्लेट लगाए गए हैं, जिससे बिजली उत्पादन होगी, जो अकादमी की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा और पर्यावरण को भी संरक्षित करेगा।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में आज नई दिशा, नई पहचान, नई ऊंचाइयों की ओर… एक नए युग की शुरुआत हो रही है ! यहां खेलों के मैदान में नई ऊंचाइयों को छुआ जाएगा ! एक सपना जो हकीकत बन रहा है! राजगीर इंटरनेशनल स्पोर्ट अकादमी: भविष्य की ओर एक कदम, बिहार की नई पहचान की ओर एक नई शुरुआत!

 

Amateur Radio Field Day Event

अयोध्या में भूमि पूजन जनकपुर में उत्सव

Leave a Reply